Type Here to Get Search Results !

जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स और डेविड मलान ने फेज-2 से वापस लिया नाम

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द होने के बाद इंग्लैंड के खेमे से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स और डेविड मलान ने UAE में होने वाले IPL फेज-2 से अपना नाम वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों खिलाड़ी निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने के फैसला किया है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली और सैम करन जल्द ही कमर्शियल फ्लाइट के जरिए लंदन से दुबई पहुंचेंगे। बेयरस्टो, वोक्स और मलान के नाम वापस लेने से पहले ब्रिटिश अखबार द सन की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि 5वां टेस्ट रद्द किए जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी टीम इंडिया से नाराज है और कोई एक खिलाड़ी IPL फेज-2 से अपना नाम भी वापस ले सकता है।