Type Here to Get Search Results !

गोल्डन बॉय ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ

मुंबई। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के 124 साल के ओलिंपिक इतिहास में पहली बार ट्रैक एंड फील्ड के जेवलिन थ्रो में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने माता-पिता को पहली बार हवाई यात्रा पर लेकर गए। उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली से बैंगलुरु की यात्रा की। दरअसल नीरज का बैंगलुरु में सम्मान किया जाना है। जिसके लिये उन्हें फ्लाइट से वहां पहुंचना था। नीरज चोपड़ा अपना सपना पूरा करने के लिए मां सरोज देवी और पिता सतीश चोपड़ा को भी साथ ले गए कर गए हैं।

नीरज ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है, जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ फ्लाइट के अंदर बैठे हुए हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ एक भावुक मेसेज भी लिखा था कि आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।