मुंबई। विराट कोहली के टी-20 की कैप्टेंसी छोड़ने के बाद अब सवाल ये है कि इस फॉर्मेट में कैप्टन कौन होगा। सबसे आगे नाम है रोहित शर्मा का। इसकी वजहें भी हैं। दरअसल, रोहित को टी-20 की कैप्टेंसी दिए जाने की बातें कई एक्सपर्ट कह चुके हैं। आंकड़ों की बात करें तो भी इस फॉर्मेट में रोहित उनसे बेहतर ही नजर आते हैं।
पहली: पिछले दो सालों से क्रिकेट की दुनिया के कई जानकार पहले ही कई बार ये बात कह चुके हैं कि टी-20 फॉर्मेट की कमान हिटमैन यानी रोहित के हाथों में सौंप देनी चाहिए, क्योंकि इस फॉर्मेट में उनका जीत प्रतिशत 78.94 रहा है।
दूसरी: 2013 में मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के बीच में रिकी पोंटिंग से कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को कमान सौंप एक बड़ा दांव खेला था। मुंबई का यह दांव टीम के काम आया और फ्रेंचाइजी पहली बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही। इसके बाद रोहित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित 5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। रोहित ने मुंबई को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 के IPL खिताब जिताए।
