Type Here to Get Search Results !

बिजी शेड्यूल के चलते कीवी बोर्ड ने अगले साल तक पोस्टपोन किया भारत का दौरा

मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना था, लेकिन फिलहाल इस दौरे को स्थगित कर दिया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए भारत के दौरे को अगले साल के अल तक के लिए स्थगित किया है।

प्रस्तावित न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। यह एकदिवसीय सीरीज 2023 में होने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप में सुपर लीग का हिस्सा थी। मगर अब ये सीरीज अगले साल के अंत में खेली जाएगी। कीवी बोर्ड के मुताबिक न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रवक्ता ने दौरा रद्द करने की पुष्टि की है। हालांकि, BCCI और न्यूजीलैंड बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

भारत दौरे के रद्द होने से बांग्लादेश, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। अब कीवी बोर्ड इन टीमों की मेजबानी करता नजर आएगा। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत दौरे पर दो टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए आएगी।