Type Here to Get Search Results !

वैक्सीनेशन जिंदगी बचाने का अभियान है : अब कोई न छूटे - मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वैक्सीनेशन जिंदगी बचाने का अभियान है। अभियान में सभी सहयोग दें और हमारा यह शत-प्रतिशत प्रयास हो कि "अब कोई न छूटे"। मुख्यमंत्री श्री चौहान चौथे टीकाकरण महाअभियान-4 के लिए गुफा मंदिर स्थित मानस उद्यान के टीकाकरण केंद्र का अवलोकन कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। गुना -सांसद श्री के.पी. यादव तथा पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा व अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब तक प्रदेश की 86% पात्र जनसंख्या को वैक्सीन का प्रथम डोज लग चुका है। मध्य प्रदेश पहला डोज लगाने में देश में पहले नंबर पर है। यह जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले, जनता के सहयोग के परिणाम-स्वरूप संभव हुआ है। प्रदेश में 26 सितंबर तक 6 करोड़ 11 लाख 23 हजार 864 कोरोना वैक्सीन के टीके लग चुके है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दिसंबर अंत तक प्रदेश के सभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाकर उनका जीवन सुरक्षित करना है।