Type Here to Get Search Results !

प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैदराबाद बिगाड़ सकती है राजस्थान का खेल

दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम IPL-2021 में प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ से बाहर हो चुकी है। हालांकि इस टीम को अभी 5 मैच और खेलने हैं और यह कई टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है। इसलिए सोमवार को होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हैदराबाद के खिलाफ सावधान रहने की जरूरत होगी। राजस्थान के अभी नौ मैचों से 8 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स ने IPL-2021 फेज-2 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं। पंजाब के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के जोरदार आखिरी ओवर से राजस्थान को जीत मिली। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर हैदराबाद को इस फेज में दो मैचों में हार मिली है।

Tags