Type Here to Get Search Results !

डिविलियर्स के आउट होने पर बेटे को आया गुस्सा

मुंबई। IPL फेज-2 में रविवार को दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया, जिसे RCB ने एक तरफा अंदाज में 54 रन से जीतकर अपने नाम किया। मैच में MI के सामने 166 रनों का टारगेट था, लेकिन टीम 111 रन ही बना सकी। बेशक बेंगलुरु इस मैच को जीत लिया, पर उनके स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 6 गेंदों पर 11 रन ही बना सके।

डीविलियर्स की बल्लेबाजी को देखने के लिए स्टेडियम में उनकी पत्नी डेनिएल और बेटा भी आया था। जैसे ही जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक ने डीविलियर्स का कैच पकड़ा, स्टेडियम में बैठे उनके बेटे को गुस्सा आ गया और बेटे ने कुर्सी पर हाथ दे मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डिविलियर्स ने 16 वें ओवर फेंकने आए बुमराह की ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ कर शानदार शुरुआत की थी। फैन्स को उम्मीद था कि अब डिविलियर्स का बल्ला बोलेगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद बुमराह आरसीबी की पारी का 19वां ओवर फेंकने आए और उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल को बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया और अगली ही गेंद पर डिविलियर्स को अपना शिकार बना लिया।