मुश्किल समय में मिल रहा है 'आयुष्मान' का साथ: डॉ. चौधरी
आयुष्मान भारत "निरामयम् मध्यप्रदेश योजना के सफलतम 3 वर्ष योजना के तहत प्रतिवर्ष प्रति पात्र परिवार 5 लाख तक का मुफ्त इलाज .
प्रदेश में 2.5 करोड़ से अधिक हितग्राहियों के पास आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
भोपाल। "आयुष्मान भारत निरामयम्' मध्यप्रदेश योजना बीमारी के मुश्किल समय में गरीब जरूरतमंद लोगों का पूरा साथ निभा रही है। यह योजना वाकई स्वास्थ्य का वरदान बनकर प्रदेशवासियों की मदद कर रही है। प्रदेश के हर पात्र परिवार और हितग्राही को जागरूक रहकर योजना का लाभ उठाना चाहिए।" प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज होटल लेक ब्यू क में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही। आयुष्मान भारत 'निरामयम्' मंत्र योजना के आज 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था।
डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 सितम्बर 2018 को "आयुष्मान भारत निरामयम्' मध्यप्रदेश योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत 20 सितम्बर 2021 तक 2.54 करोड़ लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वर्तमान में प्रदेश में आपके द्वार आयुष्मान 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत प्रदेश के 4.7 करोड लाभार्थियों को योजना में शामिल किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि योजना के तहत 9.54 लाख उपचार प्रक्रियाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क दिया गया है और इस पर 1373 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की गई है। योजना के तहत प्रदेश के 895 संबद्ध चिह्नित अस्पतालों (440 निजी और 455 सरकारी अस्पताल में ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। योजना में अधिक से अधिक अस्पतालों की संबद्ध करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कोविड-19 उपचार योजना और कोविड बाल कल्याण योजना के तहत भी निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण, निःसंतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का निःशुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002332085 या 14555 पर कॉल करें या वेबसाइट http://ayushmanbharat.mp.gov.in विजिट किया जा सकता है।प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त सह सचिव श्री आकत्रिपाठी प्रबंध निदेशक एनएचएम सुश्री प्रियंका दास, आयुष्मान भारत निरामयम् मप्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. जे विजयकुमार, कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सपना एम लोवंशी, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) डॉ पद्माकर त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
योजना के तहत पात्र परिवार को मिलने वाले लाभ प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के निःशुल्क उपचार का लाभ
योजना से संबद्ध देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त ईलाज की सुविधा
भर्ती होने से 7 दिन पहले तक की जांचें, भर्ती के दौरान उपचार व भोजन और डिस्चार्ज होने दिन बात तक का चेकअप व दवाएं निःशुल्क उपलब्ध 10
हितग्राही परिवारों की पात्रता
सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना (SECC) वर्ष 2011 में सूचीबद्ध परिवार (एसईसीसी डाटा डी-1 से डी-7 तक, डी-6 को छोड़कर)
संबल योजना में शामिल परिवार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्य पर्ची धारक परिवार
कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIS) और केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थी और
सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के कर्मचारियों को चिह्नित अस्पतालों में नियमानुसार योजना
के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है।
कैसे और कहां बनवाएं आयुष्मान कार्ड
पारिवारिक समग्र आईडी के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग
आईडी, सरकारी पहचान पत्र) ले जाएं।
लाइसेंस, बोटर
कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच कराएं और
आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
• चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक व वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकते हैं।
• योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से निःशुल्क कार्ड बनवाए जा सकते हैं।
