Type Here to Get Search Results !

रुबीना दिलाइक ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर मनाया पति का जन्मदिन

मुंबई। खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला आज (27 सितंबर) 39 साल के हो गए हैं। रुबीना और अभिनव टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गए हैं। इस अवसर पर उनकी पत्नी रुबीना दिलाइक ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटोज शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिख कर उन्हें बर्थडे विश किया। अभिनव और रुबीना की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों अपने रिश्ते को खत्म करने को तैयार हो गए थे। लेकिन अब दोनों एक साथ बहुत खुश हैं।

रुबीना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आपने एक जेंटलमेंट का सही अर्थ परिभाषित किया है! जीवन में आपका सीखने का उत्साह, आपके जीने का तरीका, अपनों की केयर और रक्षा करना, दूसरों की मदद करना और इतना अधिक कि हर बार जब मैं आपको एक नए के रूप में देखती हूं, तो मैं बार-बार प्यार में आगे बढ़ जाती हूं! ऐसे ही बने रहने के लिए धन्यवाद, और यह आपका साल में सिर्फ एक बार नहीं बल्कि हर दिन मनाने लायक है…हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन।"