Type Here to Get Search Results !

ग्राम पंधानिया में जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने किया मृतक किसान की फसलों का अवलोकन

भोपाल। खरगोन जिले के ग्राम पंधानिया में जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने मृतक किसान की फसलों का अवलोकन किया। एसडीएम श्री सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पंधानिया गाँव में कृषि उद्यानिकी, राजस्व और कृषि वैज्ञानिक (केवीके) ने फसलों का अवलोकन किया। मृतक कृषक जितेंद्र के पास कुल 16 एकड़ जमीन में से अनुमानित 10 एकड़ में कपास की फसल और बाकी हिस्से में मिर्च, मक्का और मूंगफली की फसलें हैं। संयुक्त दल ने फसलों की स्थिति को सामान्य बताया है। प्राथमिक जाँच में जो बिन्दू सामने आए हैं उससे ऐसा प्रतीत नहीं होता कि जितेन्द्र ने आर्थिक या वित्तीय स्थिति के कारण आत्महत्या की। इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं। कृषक जितेंद्र पर बैंक का 90 हजार 671 रुपये का कर्ज है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का कारण कर्ज और फसलों की स्थिति प्रतीत नहीं होता है। मामले में पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं पर गहन छानबीन की जा रही है।