भोपाल। फेडरेशन आॅफ मप्र चेंबर्स आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) चेयरमैन डॉ. आरएस गोस्वामी को चुना गया है। डॉ. गोस्वामी ने सीधे मुकाबले में संतोष अग्रवाल को 10 के मुकाबले 18 मतों से हराया। फेडरेशन के अध्यक्ष के चुनाव के लिए 26 सदस्यों द्वारा पोस्टल बैलेट और 3 वोटरों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी राजेश खरे ने परिणाम घोषित किए। इस मौके पर डॉ. गोस्वामी ने कहा की प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है, जिसकी वृद्धि दर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। परन्तु उद्योग की ग्रोथ एवं रोजगार वृद्धि दर वतर्मान में कम हो गई है। भले ही सारे क्षेत्रों की वृद्धिदर शतप्रतिशत बढ़ जाए परन्तु जब तक उद्योगों की वृद्धि दर नहीं बढ़ती तब तक जीवनस्तर सूचकांक में सुधार के लिए जरूरी प्रतिव्यक्ति आय भी नहीं बढ़ पाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान निर्माण एवं व्यापार दोनों ही क्षेत्र अत्यधिक प्रभावित रहे है।
उद्यमियों को बिना उपयोग किये बिजली बिलो का भुगतान, श्रमिकों तथा कमर्चारियों के वेतन, उनके स्वास्थ्य सुरक्षा पर व्यय और समय पर करों के भुगतान की जिम्मेदारी रही। दूसरी ओर उत्पादन या बिक्री ना करने के कारण आय भी नहीं हो सकी। फार्मा उद्योग, फुड प्रोसेसिंग उद्योग, पेंपर उद्योग एवं टेक्सटाईल उद्योग में अपार संभावनाऐं है इस ओर सभी को ध्यान देना चाहिए क्योंकि उसमें वेल्यू एडिशन किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य सीपी शर्मा, विजय गौर, देवेंदर पाल सिंह चावला, नरेन्द्र सोनी, अरूण पवांर, अमरजीत सिंह, योगेश गोयल, सीबी मालपानी, संतोष अग्रवाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता, वासुदेव वाधवानी एवं अजय सोगानी आदि उपस्थित थे।



