Type Here to Get Search Results !

पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के अधीन लाने उमड़ा सैलाब

महंगाई के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकालकर किया कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन

भोपाल। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के अंतर्गत लाने के लिए भारतीय मजदूर संघ ने गुरुवार को रैली निकालकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। 

इस मौके पर भामसं के सूरज गांधी, हेमंत श्रीवास्तव, राधा गुप्ता, मेघा दुबे, सपना शर्मा, प्रेमलाल वर्मा, माखन सिंह यादव, मधुकर सावले, रमेश नागर, जयंतीलाल, निरंजन सिंह, कमलेश नागपुरे एवं हेमराज बागवान आदि ने महंगाई को रोक पाने में राज्य और केंद्र सरकार को विफल करार दिया। इनका कहना था कि पिछले डेढ़ साल में महंगाई 6 प्रतिशत बढ़ी, जबकि इससे पूर्व के सालों में 3 से 5 प्रतिशत महंगाई रही है। वहीं कालाबाजारी की समस्या भी बढ़ी है। इस प्रदर्शन में मप्र राज्य कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी महासंघ, मप्र आगंनवाडी कार्यकर्ता, वनवासी मजदूर महासंघ, रेलवे कर्मचारी संघ, सफाई मजदूर महासंघ, नगर निगम कर्मचारी संघ, भेल वर्कर्स यूनियन आदि शामिल थे।