Type Here to Get Search Results !

क्शन में सीएम: आवास में भ्रष्टाचार की शिकायत पर तत्कालीन सीएमओ ओर उपयंत्री सस्पेंड

टीकमगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेरोन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जेरोन में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर मंच से ही तत्कालीन सीएमओ उमाशंकर मिश्रा एवं इंजीनियर अभिषेक राजपूत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया, साथ ही संबंधित अधिकारियों की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने शिकायत पर सख्त लहजे में चेतावनी दी कि जिसने अपराध किया उसे जेल भेजकर रहूंगा। कोई तमाशा नही चलने दूंगा,जनता के लिए हम पैसे भेजते है और यह बीच मे हड़प जाते है। उन्होंने कमिश्नर को मोके पर आकर सबके बयान लेकर दो दिन में इसी कार्यक्रम स्थल पर जांच कर रिपोर्ट देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास के पात्र हितग्राहियों के नाम काट दिए गए है। जिसमे 70 नाम शामिल है,सीएम ने उसकी भी जांच के आदेश दिए