Type Here to Get Search Results !

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गोहरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

60हजार710 नगदी रुपए ,एक कार तथा दो मोटरसाइकिल सहित जुआरी मौके से पकड़े।

रायसेन। नवागत पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के कुशल नेतृत्व  में संपूर्ण जिले में अपराधियों की धरपकड़ अवैध शराब ,जुआ, इनामी बदमाशो इत्यादि के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना गोहरगंज पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है पुलिस अधीक्षक  शाहवाल के नेतृत्व मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के दिशा निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज मलकीत सिंह के  निर्देशन में थाना गोहरगंज प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार चौधरी, तथा कार्यवाहक उप निरीक्षक संजय यादव व चिकलोद प्रभारी शिवकुमार शर्मा तथा स्टाफ की टीम गठित की जा कर  आज शाम मुखबिर की सूचना पर चपला सिर बिजोर के  जंगल में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा काफी प्रयासों के उपरांत जुआरियों को लुक छुप कर जुआ खेलते हुए धर दबोचा जिसमें से चार आरोपियों विमल अहिरवार, जीतू देवनानी, जमील खान तथा कमर खान को मौके से पकड़ा गया तथा अन्य जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे मौके पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास से एक सफेद रंग की इको स्पोर्ट कार तथा दो मोटरसाइकिलो सहित 52 ताश के पत्ते तथा 60हजार710नकदी रुपए तथा मोबाइल बरामद किए गए हैं, पकड़े गए तथा भागे आरोपी चपला सिर बीजोर के जंगल में छुपकर रुपए पैसों का दाव लगाकर अपने साथियों के साथ हार जीत का खेल जुआ खेल रहे थे थाना गोहरगंज में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है जुआरियों को पकड़ने तथा उनसे माल बरामद करने में थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आरके चौधरी कार्यवाहक उप निरीक्षक संजय यादव, चौकी प्रभारी चिकलोद शिवकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक राम मनोहर, आरक्षक राजकुमार दुबे, राकेश, बृजेश, नितेश तथा निगम मेश्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक  द्वारा टीम में शामिल सभी सदस्यों को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है। तथा बताया कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तथा आपराधिक कार्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।