दो पहिया वाहन से परिवहन कर लाई जा रही एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
होशंगाबाद। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम के द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान के चलाकर कार्रवाई की जा रही है। तत्सबंध मे जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि आबकारी अमले ने गश्त के दौरान इटारसी से होशंगाबाद आने वाले एनएच 69 मार्ग पर एक दो पहिया वाहन से परिवहन कर लाई जा रही एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है।पकडे गए आरोपियों के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34/1 (क) के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।इस कार्रवाई मे आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार, मुख्यआरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा ,आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे ,विकास लोखंडे आदि का सराहनीय योगदान रहा।

