Type Here to Get Search Results !

बाइक में साड़ी फसने से महिला की मौत

सागर। अस्पताल में भर्ती छोटी बहन को देखने जा रही बड़ी बहन की बाइक में साड़ी फसने से वह गिर गई।जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई।यह घटना   सागर- बीना रोड माधव ढाबा के पास की बताई जा रही है। जरुआखेड़ा चौकी अंतर्गत गुरुवार की शाम 5:00 बजे सागर बीना रोड पर माधव ढाबा के पास बाइक में साड़ी फसकर गिरने से सिर मे गंभीर चोट आने से मौक़े पर ही तोड़ा गौतमिया निवासी जसोदा पति बलराम यादव ( 30)   की दर्दनाक मौत हो गई मृतक महिला के दो बच्चे हैं।जानकारी अनुसार मृतिका जसोदा यादव अपने गांव तोड़ा गोतामिया  से अपनी छोटी बहिन को देखने जरुआखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद जा रही थी।जहाँ उसकी छोटी बहिन बहेरिया गांव से डिलीवरी कराने जरुआखेड़ा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती थी। घटना की खबर लगते ही मौके पर जरुआ खेड़ा पुलिस पहुंच गई ।पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सागर भेजा है।