भोपाल। धर्म पथ संस्था का शपथ ग्रहण समारोह तुलसी नगर स्थित जैन मंदिर परिसर में आयोजित किया गया समारोह में गुफा मंदिर के महंत विमल दास त्यागी जी ने संस्था के प्रदेश अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह खेजड़िया जी को विधिवत मंत्रोच्चार कर पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व समारोह के विशेष अतिथि राजपूत महापंचायत के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह तोमर जी ने धर्म पथ संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के लिए लोकेन्द्र सिंह खेजड़िया जी के नाम की घोषणा मंच से की।
साथ ही इस अवसर पर धर्म पथ संस्था के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिमेष सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुष्मिता सोलंकी, प्रदेश महामंत्री राजकुमार वानखेड़े एवं राधेश्याम प्रजापति, जिला महामंत्री सूरज श्रीवास एवं धर्मेन्द्र सक्सेना को भी गुफा मंदिर के महंत एवं राघवेंद्र सिंह तोमर जी ने दायित्व सौंप कर पद की शपथ ग्रहण कराई गई।
इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि भारत भूमि एवं विश्व को बचाने के लिए आवश्यकता है धर्म योद्धा की जो लोगों को सनातन की आवश्यकता समझा सकें।
समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव ने कहा हमारा सनातन धर्म प्रेम, त्याग जैसे मानवीय मूल्य सिखाता है। हर राष्ट्र की आत्मा होती है और भारत की आत्मा है धर्म।
शपथ ग्रहण समारोह में मंच से वक्ताओं ने सनातन और संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को जाग्रत किया। समारोह को राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य रघुवीर गोस्वामी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंच पर गुफा मंदिर के महंत विमलदास त्यागी, बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख जस्सी अटवाल, करणी सेना मूल के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम का आयोजन राजपूत महापंचायत के संगठन मंत्री व शिक्षाविद विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन महापंचायत
के पी सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन धर्म पथ संस्था के जिलाध्यक्ष अनिमेष सिंह ने किया। इस अवसर पर महापंचायत के एमएस सेंगर, दिनेश सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष सचिन बघेल, जिला महामंत्री यादवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।



