सागर। राहतगढ़।जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में गुरुवार को एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया।जहाँ भाई-बहन की कुएं में डूबने से मौत हो गई।इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।राहतगढ़ पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार काशीराम सौर निवासी ग्राम लखनपुर ने पुलिस थाना थाने में सूचना दी कि उनकी लड़की संगीता ( 15 ) एवं लड़का अनुराग ( 7) दोनों प्रतिदिन खेत पर चारा काटने के लिए जाते थे। बुधवार को दोनों भाई बहन घर से हंसिया लेकर चारा काटने गए फिर शाम तक घर वापिस नहीं लौटे। दोनो को परिवार और गांव के लोग देर रात तक ढूढते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह फिर उनकी जानकारी लेने निकले। जब खेत पहुंचे तो वहाँ हाशिया और छाता पड़ा मिला । जिसे देखने पर यह अंदाजा लगाया कि कही ऐसा तो नही दोनों भाई- बहन कुएं में गिर गए हो। तब ग्रामीणों की मदद से कांटा डाला तो दोनों भाई बहन के शव कुएं में मिले। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल एसडीएम, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार ,थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसका पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत, लखनपुर गांव में छाया शोक का माहौल
सितंबर 16, 2021
Tags
