कुत्ते को बचाने में पलटा आॅटो, सामने से ट्रैक्स वाहन ने मारी टक्कर, लहूलुहान हुआ हाईवे, 2 लोग हुए गंभीर घायल
ब्यावरा। नेशनल हाईवे 52 पर जिला मुख्यालय के समीप हुए एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की दु:खद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा गुरूवार की सुबह हुआ। जिसमें ब्यावरा की ओर से राजगढ़ जा रहा एक आॅटो कुत्ते को बचाने के चक्कर पलट गया। सामने से आ रही ट्रैक्स वाहन की आॅटो से टक्कर हो गई। जिससे पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए है। इस हादसे में संतरा बाई पति कन्हैयालाल तंवर 40 निवासी पीपल्या, पन्नालाल पिता छीतर तंवर 65 निवासी हिरणखेड़ी, प्रभुलाल पिता पन्नालाल पिता 46 निवासी हिरणखेड़ी, मोडसिंघ पिता पूरजी 68 निवासी चौकी, पारिबाई पति मांगीलाल तंवर की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि करण सिंह, बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया है।
![]() |
| हादसे में आॅटो के परखच्चे उड़ गए। |
एसपी पहुंचे मौके पर, सीएम ने किया ट्वीट
![]() |
| मौके पर पहुंचे एसपी प्रदीप शर्मा ग्रामीणों से बात करते हुए। |
घटना गुरूवार सुबह की है। घटना के बाद ही जिले में शोक की लहर छा गई। घटना के बाद एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। साथ ही घायलों को।अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं प्रशासन को मृतकों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग
![]() |
| जिला अस्पताल में विलाप करते मृतकों के परिजन। |
जानकारी के अनुसार हादसे में मृत सभी लोग तंवर समाज के थे और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आॅटो के माध्यम से जा रहे थे। लेकिन नेवज पुल के समीप आॅटो हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मृतक लोग हिरणखेड़ी, चौकी और पीपल्या, अभयपुर के रहने वाले थे। हादसे के बाद जिला चिकित्सालय में शवों के पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौपा। हादसे के बाद घटना स्थल पर ही चीख पुकार मच गई। जबकि ट्रैक्स चालक मौके से फरार हो गया।




