मुंबई। ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह कुर्सी पर बैठे थे और उनकी मां बालकनी में खड़ी हुई थी। इस तस्वीर में ऋतिक के घर की दीवार पर सीलन दिखाई दी जिसपर लोगों ने उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'गौर से देखिए, ऋतिक रोशन के घर में सीलन। ट्रोलिंग बढ़ती देख ऋतिक ने सोशल मीडिया यूजर को सफाई देते हुए कहा, फ़िलहाल घर भी किराए पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द और सीलन नहीं होगा तो सीलन को ठीक करने का मजा कैसे आएगा भाई?'
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि ऋतिक ने मुंबई के जुहू इलाके में एक अपार्टमैंट किराए से लिया है जिसका मासिक किराया 8.25 लाख रुपए है। पिछले साल अक्टूबर में ऐसी खबरें थीं कि ऋतिक ने प्रॉपर्टी में हैवी इंवेस्टमेंट किया है। उन्होंने मुंबई में 97.5 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट लिए हैं। इनमें से एक अपार्टमेंट डुप्लेक्स पेंटहाउस है जबकि दूसरा अपार्टमेंट सिंगल स्टोरी घर है। यह अपार्टमेंट्स जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास स्थित हैं जहां से अरेबियन सी का खूबसूरत नजारा देखने मिलता है।
