Type Here to Get Search Results !

प्रियंका चोपड़ा ने लारा दत्ता के साथ लंदन में किया सेलिब्रेशन

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लंदन में अपनी दोस्त एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी बेटी के साथ मुलाकात की और फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए उसकी फोटो भी साझा की। इस मुलाकात से प्रियंका भी काफी खुश नजर आईं। यूं तो प्रियंका कई अभिनेत्रियों के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं, लेकिन यह दोस्ती कुछ ज्यादा खास है। दरअसल दोनों की दोस्ती को 21 साल हो गए हैं। दोनों मिस इंडिया 2000 पेजेंट में पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "21 साल और आने वाले कई साल...दोस्ती वो चीज है जिसकी बात आप किसी भी समय छेड़ सकते हैं....लारा दत्ता और उनकी सबसे चमकदार सितारा। सायरा तुम सच में अपनी मां की बेटी हो। बहुत सारा प्यार, इनसे मुझे बहुत प्यार मिला...और बहुत सारी यादें...प्रदीप गुहा आपको मिस किया।"