मुंबई। द फैमिली मैन एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत को शुक्रवार को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबर मिलते ही मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी किसान हैं जिनकी उम्र 83 साल है। मनोज केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन पिता की गंभीर हालत की खबर मिलते ही एक्टर शूटिंग अधूरी छोड़कर दिल्ली के निकल गए थे। इस साल जून में मनोज बाजपेयी के पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। तबियत की खबर मिलते ही मनोज ने अपने परिवार के साथ अपने गांव बेतिया, बिहार जाने का फैसला किया, लेकिन फ्लाइट मिस होने पर उन्हें कार से मुंबई से बेतिया जाना पड़ा था।
