Type Here to Get Search Results !

रिश्वतखोर संकुल प्राचार्य और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सागर लोकायुक्त की कार्यवाही

सागर/बंडा। शिक्षा विभाग के अधीन दलपतपुर संकुल के प्राचार्य बबलेन्द्र कुमार जैन एवं लिपिक शिक्षक राजेश कुमार राय  दलपतपुर संकुल को लोकायुक्त पुलिस  ने 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है इन्होंने आवेदक राघवेंद्र प्रसाद तिवारी निवासी बंडा वार्ड नंबर 10 शिक्षक प्राथमिक शाला मुड़िया खुर्द की सर्विस बुक एवं एलपीसी देने की एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी ।2 हजार रुपए तिवारी पहले ही दे चुके थे लोकायुक्त टीआई बीएम द्विवेदी ने बताया की राघवेंद्र तिवारी ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी कि उनकी सर्विस बुक और एलपीसी देने की एवज में दलपतपुर संकुल के प्राचार्य बबलेन्द्र कुमार जैन और लिपिक राजेश कुमार राय 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है ।2 हजार रुपये वो पहले ही ले चुके है। जिस पर लोकायुक्त एसपी ने टी, आई बी एम दुवेद्री के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामार कार्यवाही के निर्देश दिए टीम दलपतपुर पहुंची और आवेदक राघवेंद्र के हाथ से पाउडर लगे 3 हजार रुपए पहुंचाए थे। रिश्वत लेने के बाद राघवेंद्र के इसारे पर   टीम ने छापा मारकर लिपिक राजेश कुमार राय को रंगे हाथ गिरफ्तार  कर लिया मौके से संकुल प्राचार्य भाग गए।