Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने यूनिसेफ के चार जन-जागरूकता प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

कोरोना टीकाकरण के लिए बढ़ाएंगे जन जागरूकता 

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी  ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर को सुबह निवास कार्यालय से  यूनिसेफ के द्वारा प्रदाय जन-जागरूकता प्रचार वाहन  को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । वाहनों  को  यूनिसेफ की राज्य इकाई द्वारा कोविड टीकाकरण करवाने आम लोगो को दिए जाने वाले संदेशों को पोस्टर , डिजिटल डिवाइस से सुसज्जित किया  है । इस अवसर पर आसान भाषा में लोगों को दी जाने वाली जानकारी और पेंपलेट आदि प्रचार सामग्री  का भी मंत्री डॉ. चौधरी ने विमोचन किया । 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि यह वाहन  कोरोना टीकाकरण के लिये जन-जागरूकता बढ़ाने और कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने के संदेशों का  ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और भोपाल जिलों में प्रचार करेंगे ।

इस अवसर पर संचालक आई ई सी श्री बसंत कुर्रे , यूनिसेफ प्रतिनिधि श्रीमती मोनिका मोर्या , संचालक एन एच एम डॉ. संतोष शुक्ला , उप संचालक स्वास्थ्य  एवम् प्रभारी आई ई सी डॉ. श्रीमती अर्चना पुंडीर , सी एम एच ओ डॉ.प्रभाकर तिवारी उपस्थित थे ।