Type Here to Get Search Results !

पश्चिम मध्य रेल ने वर्ष 2021-22 में स्क्रैप निपटारा में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया

पाँच महीनों में 26,674 मीट्रिक टन स्क्रैप का निपटारा किया       

जबलपुर।  रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के लिए स्क्रैप के निपटान का लक्ष्य पूरा करने में हमेशा ही अग्रणी रहा है। पमरे ने पिछले वर्ष 2020-21में भी कोविड महामारी की कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए लक्ष्य से अधिक स्क्रैप का निपटान करके करोड़ो का राजस्व हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। पश्चिम मध्य रेल ने वर्ष 2020-21 में रु 188 करोड़ का स्क्रैप निपटा कर राजस्व में वृद्धि की थी। इस वर्ष भी कोविड महामारी की दूसरी लहर की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी वर्ष 2021-22 में पिछले पाँच महीनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। स्क्रैप निपटान में पश्चिम मध्य रेल ने 12361 मीट्रिक टन स्क्रैप रेल मटेरियल, 10348 मीट्रिक टन स्क्रैप फेरस, 471 मीट्रिक टन स्क्रैप नॉन फेरस, 87 स्क्रैप वैगन, 17 स्क्रैप कोचेस, 04 स्क्रैप लोको एवं 3386 मीट्रिक टन अन्य स्क्रैप का निपटान करके कुल रुपये 101.53 करोड़ का राजस्व में वृद्धि की गई। रेलवे में स्क्रैप निपटारा होने से खाली जगहों की कई उपयोगिता साबित हुई है।

रेलवे में स्क्रैप निपटान से राजस्व में वृद्धि होती है। साथ ही अन्य स्रोत की आय में भी बढ़ोत्तरी हुई। 

स्क्रैप निपटान से खाली हुई जगह को अन्य रेलवे द्वारा गतिविधियों के लिए उपयोग में लायी जा सके। 

इस निपटान से रेल खंड भी साफ-सुथरा रहता है जो यात्रियों को सुगम एवं अच्छा यात्रा का  अनुभव कराता है। 

इसके साथ ही स्क्रैप मटेरियल में कमी होती है।

पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्री शैलेंद्र कुमार सिंह के निरंतर प्रोत्साहन तथा कुशल मार्गदर्शन एवं समस्त विभागाध्यक्षो विशेष तौर पर प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधकों,  भोपाल एवं कोटा कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधको,  मुख्य सामग्री प्रबंधक/ बिक्री,  मुख्य रेल पथ अभियंता, मुख्य चलशक्ति अभियंता,  मुख्य विद्युत लोको अभियंता तथा  वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी ( S&W) के टीम द्वारा कार्य किया गया है।  इस स्क्रैप निपटान में रेलवे समस्त विभागों विशेषकर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एसएनटी, लेखा एवं स्टोर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अथक परिश्रम शामिल है। इसी तरह पश्चिम मध्य रेल इस वर्ष भी स्क्रैप निपटान में समय से पहले लक्ष्य हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहा है।