होशंगाबाद। कोविड 19 वैक्सीनेशन महाअभियान 3.0 में आज नागरिकों के टीकाकरण के लिए बनाई गई वैक्सीनेशन टीम को जिले की सभी नगरीय निकायों में प्रातः 7:30 स्वागत कर रवाना किया गया। नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने वैक्सीनेशन टीम का स्वागत किया और वैक्सीनेशन टीम के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नर्मदा महाविद्यालय से होशंगाबाद शहर के समस्त टीका करण केंद्रों के लिए बनाई गई वैक्सीनेटर, वेरीफायर एवं सेक्टर अधिकारियों की कुल 31 टीम को रवाना किया गया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी पी माली, एसडीएम श्रीमती फरहीन खान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नलिनी गौड, तहसीलदार श्रीमती निधि चौकसे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री माधुरी शर्मा , जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक डेहारिया आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने वैक्सीनेशन टीम का किया स्वागत, हरी झंडी दिखाकर टीम को किया रवाना
सितंबर 17, 2021
