Type Here to Get Search Results !

खंडवा लोकसभा उपचुनाव, पैसा नहीं है, समय नहीं है चलो चलो....


खंडवा। खंडवा लोक सभा उपचुनाव इस समय अपने चरमोत्कर्ष पर है, भाजपा और कांग्रेस अपने -अपने दांवपेच लगा रही है वही भाजपा के किसान नेता और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल अपने अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं ,पूर्व में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुआ था उसी में से 1 सीट थी मांधाता विधानसभा। यहां पर पटेल ने अपने चुनाव प्रचार में ^एक के साथ एक फ्री^ का नारा दिया था वही खंडवा लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चलो -चलो का मंत्र जनता और कार्यकर्ताओं के बीच  गुंजायमान कर दिया है । भाजपा के सेक्टर सम्मेलनों में और जनसभाओं में कृषि मंत्री बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार में विधायक सचिन बिरला  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  के पास क्षेत्र के विकास के काम लेकर जाते थे तो कमलनाथ कहते थे, पैसा नहीं है, समय नहीं है चलो चलो....

कृषि मंत्री पटेल कहते हैं कि इसी चलो -चलो ने कमलनाथ को कांग्रेसियों ने ही सत्ता से बाहर कर दिया   इसके बाद विधानसभा के उपचुनावो में भी जनता ने चलो -चलोकर दिया।  श्री पटेल ने बताया कि इसी चलो चलोकी गूंज सचिन बिरला के कानों में गूंज रही थी आत्मा की आवाज पर उन्होंने भी कमलनाथ कांग्रेस को चलो -चलोकर दिया 

वहीं भाजपा सरकार ने बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के किसानों के दु:ख दर्द को समझा और जो फसल किसानों ने व्यापारियों को बेची  व्यापारी किसानो को उनकी फसल की राशि का भुगतान नहीं कर रहे थे,हमने संवेदनशीलता दिखाते हुए  किसानो की 5 करोड़ रू राशि व्यापारियों से किसानों को भुगतान करवाई, सचिन  ने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए भाजपा को चुना है, खंडवा की जनता भी कांग्रेस को इस बार चलो- चलो करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.