Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान

जनवुनवाई में आए 109 आवेदन

होशंगाबाद। कलेक्टरेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित समाधान किया। जनसुनवाई में कुल 109 आवेदन आएं जिनमें से अधिकांश आवेदनों का कलेक्टर द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।जनसुनवाई में मालाखेड़ी निवासी विमला गौड ने कलेक्टर श्री सिंह के समक्ष में बताया कि उनके पति नगरपालिका में जल प्रदायक के पद पर कार्य करते थे। स्वास्थ खराब होने के कारण 13 मई 2021 को उनका निधन हो गया था, उनके दो बच्चे है । 

पति की मौत के बाद उनके बच्चों के पालन पोषण और शिक्षा में काफी कठिनाइयों का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने विमला बाई की समस्या को सुना और उनका विधवा पेंशन योजना का प्रकरण तत्काल तैयार कर पेंशन भुगतान शुरू करने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग को दिए। साथ ही स्पॉन्सरशिप योजना के तहत उनके बच्चो को लाभान्वित करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने विमला बाई को रेड क्रॉस मद से 5 हजार रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की। संजय नगर की शोभना बाई ने बताया कि वे आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, उनका बेटा भी मानसिक विकलांग है, उन्हे उचित मूल्य दुकान से राशन भी नहीं मिला रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने शोभना बाई को राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए तथा उन्हें रेड क्रॉस मद से 4000 रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की। सोहागपुर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि उनके 21 वर्षीय पुत्र अमर सिंह की ग्राइंडर मशीन से हुई दुर्घटना में उसके हाथों में गंभीर चोटें आई है,जिसका उपचार मीणा अस्पताल सोहागपुर में किया जा रहा है। उन्हे इलाज के लिए पैसों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय को आवेदक के पुत्र का आयुष्मान योजना के तहत प्रकरण तैयार कर निशुल्क उपचार किए जाने के निर्देश दिए। इसी तरह अधिकांश आवेदनों का कलेक्टर सिंह एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया।जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मोहिनी शर्मा, एसडीएम होशंगाबाद श्रीमती फरहीन खान, तहसीलदार होशंगाबाद  शैलेंद्र बड़ोनिया सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।