Type Here to Get Search Results !

तहसील परिसर के शासकीय दस्तावेज ही उड़ा ले गया कोटवार,रद्दी के भाव बेच दिए शासकीय दस्तावेज...

तेंदूखेड़ा। नगरीय थाना क्षेत्र से एक दिलचस्प मामला सामने आया जहा रविवार की रात में तहसील प्रांगण में कोटखेड़ा ग्राम का पूर्व कोटवार रत्न जिसकी उम्र 62 बताई जा रही है वयस्क कोटवार एडीएम कार्यालय के पीछे की जाली तोड़कर कार्यालय परिसर के अंदर प्रवेश कर गया जिसके बाद तहसील परिसर में रखे कुछ शासकीय दस्तावेजो को बोरे में भरकर बाहर की ओर ला ही रहा था कि यह पूरी वारदात कार्यालय के बाहर लगे सी सी टीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर उक्त आरोपी की पुष्टि कर इस चोरी की घटना की शिकायत तहसील परिसर के लिपिक ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई और कोटवार को तेंदूखेड़ा पुलिस के सुपरत कर दिया जिसके बाद से ही नगर पुलिस कवाड़ खरीददार की तलाश करने में जुड़ी है।

शासकीय कार्यालयों में भी ढलने लगी डकैती...

वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी "घर का भेदी लंका ढाए" बस तो फिर कुछ ऐसा ही मामला तेंदूखेड़ा तहसील कार्यालय में देखनों को मिला जहा तहसील के ही एक कोटवार ने कार्यालय के शासकीय दस्तावेजों को निशाना बनाया औऱ एस डी एम कार्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया जिसके बाद सुबह 7 से 8 बजे के दरम्यान कोटवार रत्न ने उन शासकीय दस्तावेजों को किसी कबाड़ी के सुपरत कर चंद रुपये की कीमत में शासकीय दस्तावेजो को बेच दिया।

हास्य व्यंग्य ये है कि...

नगर में क्राइम और चोरी की वारदातों पर लगाम कसने और सुरक्षा की दृष्टि से नपा ने शासन के लाखों रुपये की लागत से नगर के मुख्य चौराहों पर सी सी टीवी कैमरे लगवाए ताकि इन सी. सी. टीवी कैमरो के जरिए नगर की चप्पे चप्पे की निगरानी का जिम्मा तेंदूखेड़ा पुलिस को सौंपा लेकिन नपा के जिम्मेदार आला असफर थाना परिसर में लगी एल.सी.डी. का पासवर्ड थाना प्रभारी को देना ही भूल गए जिसके चलते नगर ने चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं नगर के चौराहों पर लगे सी सी टीवी कैमरे चालू हो है लेकिन पासवर्ड न होने के कारण तेंदूखेड़ा पुलिस महकमा बीते दिनों की रेकॉर्डिंग देखने में असमर्थ है।

1.सी सी टीवी फ़ोटो में कोटवार बोरे में भरकर दस्ताजेव ले जाते हुए दिखा था दस्ताजेव अभी बरामद नहीं हुए है।

.                 अंजलि द्विवेदी (तेंदूखेड़ा एस डी एम)

2.सोमवार के दिन तहसील परिसर में चोरी की सूचना मिली थी जिसके बाद में मौके पर पहुचा साथ ही तहसील परिसर के लिपिक द्वारा उक्त चोर को पकड़कर रखा ही था जिसे तेंदूखेड़ा पुलिस के सुपरत कर दिया गया।

                  बी एल चौधरी(थाना प्रभारी)