Type Here to Get Search Results !

झोपड़ी में मिले प्रेमी युगल के शव, प्रेमी के हाथ पर लिखा था तू तो मेरी जान है पगली

अशोकनगर। मुंगावली थाना क्षेत्र के ग्राम मदऊखेड़ी में बुधवार की सुबह प्रेमी युगल के शव मिले हैं। युवती 18 तारीख से घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है क्योंकि शव के पास से ही एक जहर की डिब्बी भी मिली है। मृतक लड़की नाबालिग है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 18 अक्टूबर को मुंगावली थाने में की थी। 20 तारीख की सुबह लड़का और लड़की के शव गांव से बाहर स्थित खेत में बनी झोपड़ी में मिले हैं। बताया जाता है कि मथुराबाई नामक महिला का यह खेत है सुबह जब वह कंडे एवं भूसा लेने के लिए टपरे पर पहुंची तो वहां उन्होंने युवक-युवती के शव देखे, जिसके बाद गांव में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया, एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल, एसडीओपी, टीआई एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। प्रेमी लड़के का एक हाथ लड़की के कंधे पर रखा हुआ था जिस पर तू तो मेरी जान है पगली लिखा हुआ था। पास में ही जहर की एक डिब्बी भी मिली है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक लड़का और लड़की दोनों एक ही जाति के हैं फिलहाल पुलिस ने शवों का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।