पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार,दुर्लभ कश्यप गैंग के सदस्य है दोनों आरोपी
सारंगपुर। शुक्रवार रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने थाने से करीब 300 मीटर दूर पंडित दीनदयाल चैराहे पर स्थापित दीनदयाल की प्रतिमा पर रात्रि में माहौल खराब करने की नीयत से प्रतिमा पर नीला आॅइल पेंट जैसा रंग पोत दिया, जबकि उक्त चैराहे से रात भर आना - जाना लगा रहता है। बस स्टैंड से दीनदयाल चैराहा होते हुए अम्बिका पूरी कॉलोनी बदलीपुरा,रंगेरवाड़ी,जैन कॉलोनी सहित अन्य मोहल्ले में जाने का सुगम मार्ग है। जिस पर लोगों का रात दिन आना - जाना लगा रहता है। इतना ही नही उक्त पार्क के आसपास हाईमास्क लाईट लगी हुई है तथा दीनदयाल चैराहे के आजु बाजू सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है एवं प्रतिमा की सुरक्षा के लिए भी सीसी कैमरा स्थाई रूप से लगा है। गत वर्ष ही इस पार्क का कायाकल्प किया था तभी से एक कर्मचारी पार्क एवं प्रतिमा की सुरक्षा में तैनात किया गया था। इतना सब कुछ होने के बाद भी शरारती तत्वों ने जनता की आंखों में धूल झोंकते हुए पुलिस एवं प्रशासन को खुली चुनोती देने की मंशा से दीनदयाल की प्रतिमा पर रंग पोत दिया। ताकि माहौल खराब हो।अब देखना यह होगा कि पुलिस किस को आरोपी बनाती है।केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है एवं भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर शरारती तत्वों ने रंग पोतकर माहौल खराब करने एवं सरकार को चुनौती देने का काम किया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर प्रतिमा पर पेंट पोतने वालों की तरह पोतने वाले दो युवकों को पकड़ा है। आरोपियों में एक संजय पुष्पद निवासी रंगेरवाड़ी शामिल है वहीं दूसरा आरोपी एक नाबालिग है। ये दोनों उज्जैन क्षेत्र के डॉन कहे जाने वाली दुर्लभ कश्यप गैंग से प्रभावित होकर उसके जैसा बनने की चाह रखते थे। इसी चाह के चलते दोनों से यह बड़ा अपराध हो गया।
भाजपा कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश
इस घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय भाजपा कार्यकतार्ओं में भारी आक्रोश देखा गया।घटना की जानकारी आग की तरह पूरे नगर में फैली और शोषल मीडिया पर पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के फोटो भी वायरल हुए। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर नीला रंग पोतने की जानकारी लगने पर नगर के सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओ ने स्थल निरीक्षण किया तथा घटना की कड़ी निंदा की।घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री ने अपनी टीम के साथ हस्ताक्षर सहित पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इनका कहना है
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की जांच जारी है
आशुतोष उपाध्याय, थाना प्रभारी सारंगपुर,