Type Here to Get Search Results !

आर्यन के परिवार को जमानत की उम्मीद नहीं,

मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल पर सुनवाई 26 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट में चल रही है। देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी अब आर्यन के केस लड़ रहे हैं। रोहतगी के साथ सीनियर वकील अमित देसाई और सतीश मानेशिंदे भी कोर्ट की सुनवाई में मौजूद हैं।

इस केस में शाहरुख ने तीसरी बार आर्यन की जमानत के लिए वकील बदला है। वहीं दूसरी ओर NCB आज भी आर्यन की बेल याचिका को खारिज करवाने की जद्दोजहद में रहेगी। बेल की सुनवाई के बीच शाहरुख-गौरी के 'मन्नत' का कैसा है हाल, इस पर किंग खान परिवार के करीबी दोस्त ने अंदर के मूड के बारे खुलासा किया है।

मीडिया से बातचीत में दोस्त ने बताया कि, शाहरुख-गौरी खान समेत पूरा परिवार इसी सोच में है कि आज आर्यन को बेल नहीं मिल पाएगी। यह मामला थोड़ा और खिंचेगा। आर्यन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। 'मन्नत' में खान परिवार का का मूड अच्छा नजर नहीं आ रहा है। आर्यन की मां गौरी खान मजबूती के साथ खड़ी हैं। वहीं, उनके पिता शाहरुख खान बेल के लिए हर संभव कोशिश को करने में जुटे हैं।