Type Here to Get Search Results !

अरबाज मर्चेंट के पिता हैं बेटे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित

मुंबई। आर्थर रोड जेल में बंद अरबाज मर्चेंट ने एक महीने में 7 किलो वजन कम किया है, जिससे उनके पिता असलम मर्चेंट परेशान हैं, वो एक इंटरव्यू में कहते हैं, "मैं आज सुबह उन्हें मिलने वाली जमानत की सुनवाई की डीटेल्स के लिए मिला था। मैं अपने बेटे के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हूं। उसने एक महीने में 7 किलो वजन कम किया है। उसे जेल में जो खाना मिल रहा है वो अच्छा नहीं है और वह पहले से ही एंजायटी से पीड़ित है।"

असलम आगे कहते हैं, "अरबाज मुझे गले लगाना चाहता था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सका, और इसने मुझे बहुत ईमोशनल और हैल्पलेस बना दिया है। मैं एक पिता हूं जो अपने बेटे को गले लगाने में भी असमर्थ है।"