Type Here to Get Search Results !

रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी शर्टलेस फोटो

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। साथ ही वह पसीने से भीगे हुए हैं। रणवीर ने अपनी इस फोटो के साथ फैंस से एक सवाल भी किया है। इस सवाल के साथ उन्होंने चार ऑप्शन भी दिए हैं।

रणवीर सिंह ने अपनी शर्टलेस सेल्फी को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं? A.वो अभी-अभी स्टीम रूम से निकले हैं। B.उनका आज रात को टेलिविजन डेब्यू है। C.उनकी जिस्मानी गर्मी ज्यादा है। D.वो हॉट योगा का प्रयास कर रहे हैं।" बता दें कि रणवीर सिंह अपना टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शनिवार रात से उनका क्विज शो 'द बिग पिक्चर' शुरू हो रहा है। रणवीर इस शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.