Type Here to Get Search Results !

अश्विन ने छक्का लगाकर दिलाई दिल्ली को शानदार जीत

शारजाह। IPL-2021 फेज-2 में आज दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत दिल्ली के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। MI ने पहले खेलते हुए 129/7 का स्कोर बनाया। 130 रनों के टारगेट को दिल्ली ने 5 गेंद रहते चार विकेट से जीतकर अपने नाम किया। टीम के लिए आर अश्विन ने छक्का लगाकर मुकाबला जिताया।

मिली जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है। यह लगातार तीसरा मौका है जब टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। अब दिल्ली की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर रहेगी। लीग मैचों के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलते हैं। वहीं, हार के साथ मुंबई की मुश्किलें बहुत बढ़ गई है। टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे पायदान पर है।