भोपाल। सेडमैप कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय निरंकुशतापूर्वक सेवासमाप्ति के विरोध में 16 नवंबर से आमरण अनशन किया जाएगा। यह जानकारी सेडमैप कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई, श्यामसुंदर शर्मा, और अरुण वर्मा ने मीडिया से साझा करते हुए बताया कि विगत चार माह पूर्व सैड मैप की सेवा से निकाले गए कर्मचारियों के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों को अकारण ही सेवा से निकाला गया, उनके खिलाफ किसी भी तरह की जांच या शिकायत लंबित नही थी। इस बारे में मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कर्मचारियों की तत्काल बहाली के साथ ही जीवन यापन के लिए आर्थिक मदद की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर बहाली नहीं की जाती तो 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
सेडमैप कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के विरोध में 16 नवंबर से अनशन
नवंबर 09, 2021
0
Tags