Type Here to Get Search Results !

कच्चा कुआं बना कब्रगाह, मिट्टी धसकने से किसान की मौत

विदिशा। खेत में बना निजी कुआं एक किसान के लिए कब्रगाह बन गया। फसल की सिंचाई करते समय मिट्टी धंसने से किसान की दबकर मौत हो गई। घटना आज सुबह त्योंदा थाना के ग्राम खेरोदा की है।

मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय राजाराम पुत्र अनंत सिंह कुर्मी गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ आज सुबह अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। मसूर की सिंचाई के लिए खेत पर कच्चे कुएं में मोटर डाली हुई थी। मोटर चालू करने के लिए खाली पाइप को वह पानी से भर रहा था। तभी अचानक कुए की मिट्टी खिसकने से राजाराम पाइप समेत कुएं में गिर गया। देखते ही देखते काफी मिट्टी कुएं में गिर चुकी थी। उसका साथी दौड़ कर 1 किलोमीटर दूर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को बुलाकर लाया तब तक राजाराम पूरी तरह कुएं की मिट्टी में दब चुका था। गांव वालों और उसके घर वालों ने मिट्टी हटाने का काफी प्रयास किया और एक छोटी जेसीबी की व्यवस्था हुई लेकिन प्रयास नाकाफी हुए। तब बड़ी जेसीबी बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद किसान का शव निकाला जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.