Type Here to Get Search Results !

कृषि मंत्री पटेल ने पहुँच मार्ग का किया भूमि-पूजन

भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बुधवार को हरदा जिले के ग्राम कड़ोला उबारी पहुँचकर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में निर्मित होने वाली ग्रेवल रोड़ के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 2 किलोमीटर लम्बी यह सड़क खण्डवा रोड से मुख्य नहर तक निर्मित होगी। मंत्री श्री पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस रोड के बन जाने से क्षेत्र के किसानों को उनके खेत तक आने-जाने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है, इसीलिए खेती को लाभ का धन्धा बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा फसल लागत कम करने के लिये कई निर्णय लिये हैं। सरकार के निर्णयों से किसानों की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।