Type Here to Get Search Results !

विकास करूगा तो नारियल फोडूगा ही - शिवराज

क्षेत्र की जनता ने आंतक का कर दिया खात्मा- बीडी शर्मा 

जनता के सुखदुख में सदैव साथ खडा हूॅ- विधायक 

निवाड़ी। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र को मध्यप्रदेश की एक नम्बर विधानसभा बनाउगा जो आर्दश विधानसभा कहलायेगी और जब में विकास करता हूॅ तभी तो नारियल फोडता हॅॅू विकास करता जाउगा और नारियल फोडता जाउगा उक्त उदगार नगर के शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित विकास समागम एंव जन धन्यवाद सभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। 

मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूबार को नगर के शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में धन्यवाद सभा एवं विकास समागम सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जिस तरह से विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन पर विश्वास किया और उनके भाजपा पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतो से विजयश्री दिलाई उसके लिये क्षेत्र की जनता का आभार और धन्यवाद करते है। उन्होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुये कहा कि वह कहते है कि झूठे नारियल फोडते है में उन्हे बता देना चाहता हॅू कि वह प्रदेश के विकास में निरंतर लगे हुये है और जब विकास करूगा तो नारियल अवश्य ही फोडूगा। और मेरा नारियल करोडो रूपयो का होता है। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र को आर्दश विधानसभा के रूप में विकसित करना और अंतिम छोर तक के पात्र हितग्राहियो को योजनाओ का लाभ देने के लिये वह निरंतर प्रयासरत है। उन्होने पिछले दिनो नगर प्रवास के दौरान जो आवास योजना के भूमिहीन हितग्राही है उनको पटटे देने के लिये कहा था और उन्होने इसके लिये भोपाल में केविनेट की बैठक में मुख्यमंत्री भूमि अधिकार योजना को मंजूरी दी है। जिसके तहत आज मध्यप्रदेश के भूमिहीन हितग्राहियो को पटटे देने की योजना का शुभारंभ कर रहा हूॅ। और उन्होने ग्राम पंचायत जवारपुरा के 40 हितग्राहियो को भू अधिकार पटटे भी वितरित किये। और इस योजना से भूमिहीन परिवार को पटटे मिलेगे। साथ ही उन्होने 13397  हितग्राहियो को लाभांवित किया। और 3401 लाख के भूमि पूजन, 668.43 लाख के विकास कार्यो के लोकार्पण और सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन, दिगौडा तहसील,  जेरोन और पृथ्वीपुर में विकास कार्यो के भूमिपूजन, आंगनवाडी भवन व पंचायत भवन, पशु  अस्पाताल सहित ग्रामो में कपिलधारा कूप व अन्य योजनाओ का पूजन किया। साथ ही उन्होने क्षेत्र के नेताओ के द्वारा विकासकार्यो के दिये आवेदनो को लेकर कहा कि क्षेत्र में आउगा, वही घोषणाऐं करूगा और नारियल भी फोडूगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुये कहा कि कमलनाथ पृथ्वीपुर की जनता पर खरीदे जाने का तन्ज कस रहे है। सुन लो कमलनाथ पृथ्वीपुर की जनता विकाउ नही है। जनता ने क्षेत्र के विकास के लिये मत दिया है और भाजपा की केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्यो का खुला समर्थन कर विधानसभा में भारी बहुमत से विजय दिलाई है। जिले प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि बुन्देलखण्ड विकास के नाम पर इतिहास रचेगा। और चुनाव के दौरान जो भी जनता से बादे किये है उन्हे पूर्ण कराया जायेगा। स्वाथ्य मंत्री प्रभूराम चौधरी ने कहा कि लोगो को स्वाथ्य के क्षेत्र में सभी सुविधाऐ मुहैया कराई जायेगी। जिस तरह से जनता ने उनकी भाजपा सरकार पर विश्वास जताया है उसमें कोई कसर नही छोडी जायेगी। डा. शिशुपाल यादव ने मंच से नतमस्तक होते हुये जनता का आभार प्रकट कर कहा कि जिस तरह से जनता ने उनपर विश्वास किया है वह उनके लिये बहुत ही अमूल्य है। और जनता के विश्वास को कभी खाली नही दिया जायेगा। क्षेत्र की जनता का सेवक बनकर विकास कार्य करूगा और शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र में ग्रामो में लोक कल्याण शिवरो का आयोजन कर ग्राम में ही लोगो की समस्याओ का मौके पर पही समाधान कराउगा। सभा स्थल पर सास्कृतिक कार्यक्रम में दिनेश सोनी एवं संध्या सरगम के द्वारा संगीतमीय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मंत्री भारत सिंह कुशवाहा, मंत्री सुरेश राजखेडा, चौधरी मुकेश सिंह चतुवेर्दी, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, विधायक अनिल जैन, विधायक राकेश गिरी, विधायक हरिशंकर खटीक, विधायक राहुल सिंह लोधी, अनिल पाण्डेय, पूर्व विधायक अनीता नायक, प्रेमचंन्द्र जैन, गनेशीलाल नायक, रोशनी यादव, आकाश अग्रवाल, राजेश पटेरिया, पुरूषोत्तम जैन, केशव खटीक, बबलेश खटीक, भूपेन्द्र अग्रवाल, डा.नंदकिशोर नापित, राजेश साहू, अमित तिवारी, आदि उपस्थित रहे।