Type Here to Get Search Results !

मंत्रालयीन कर्मचारियों ने किया फर्जी अधिसूचना का विरोध

मंत्रालय के सामने नारेबाजी करते किया प्रदर्शन

भोपाल। मप्र मंत्रालयीन कर्मचारी संघ की फर्जी चुनाव अधिसूचना का विरोध करते मंत्रालय के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वैध चुनाव अधिकारी भगवान सिंह के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार पटेल, आशीष सोनी, सचिव आलोक वर्मा, संरक्षक सुधीर नायक, प्रियंक श्रीवास्तव, मनोज बाथम, देवसिंह मरकाम, आनंद भट्ट, सलीम खान, मनोहर छतवानी, ठाकुरदास प्रजापति आदि ने संबोधित किया। इन्होंने बताया कि सिर्फ सरदार पटेल पैनल ही कर्मचारियों की चिंता करती है और जायज मांगों को लेकर सालों से संघर्षरत है। वेतन विसंगति दूर करवाने से लेकर अन्य समस्याओं के बारे में हमेशा ही आगे रह कर संघर्ष किया है। ऐसे में विपक्षी पैनल कर्मचारियों में भ्रम फैला रही है, जबकि संतोष ठाकुर को पूर्व में ही चुनाव अधिकारी के पद से हटाया जा चुका है। ऐसे में संतोष ठाकुर अब किसी भी प्रकार की चुनावी अधिसूचना जारी नहीं कर सकते। सिर्फ वैध चुनाव अधिकारी भगवान सिंह ही चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। 

विभागवार कर्मचारियों ने रखा पक्ष

वहीं विभागवार कर्मचारियों का पक्ष यशवंत ढोणे, संतोष बडोदिया, रचना बिलगैया, सतीश शर्मा, हरीश बाथम, रामबाई, हरिशरण द्विवेदी, मतीन खान, नरेश सोनी, यज्ञसेन वर्मा, विक्रम बाथम, जितेन्द्र सिंह, पी. व्यंकटेश नायडू, नरेश धौलपुरिया, राधेश्यााम शाक्य, शिल्पा कैथेल, जागृति पटेल, मनोज गुप्ता, शफीक कुरैशी, महासिंह मरावी, फरहत खान, रेखा श्रीवास्तंव, किरण भान, दीप्ति बच्चानी, प्रिया चौरसिया, चंदा मरावी, सरस्वती वर्मा, आनंद बहादुर सिंह, मनोज गणेरकर, नीरज मालवीय, संदीप धुर्वे, प्रियंका कनौजिया, पूनम सक्सेना, अनिल मण्डलोई, तीरेन्द्र पटेल, मंगल सोनवाने, श्याम बिहारी दुबे, विष्णु मालवीय, दिलीप सोनी, संतशरण सिंह आदि ने प्र्रस्तुत किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.