Type Here to Get Search Results !

कोरोना काल मे सेवा देने बाले सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

होशंगाबाद/वनखेडी। संविधान दिवस के अवसर पर अहिरवार समाज के साथियों द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा निर्मित संबिधान दिवस पर कोरोना काल मे सेवा देने बाले सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान समारोह नगर परिषद के अम्बेडकर भवन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यरूप से दिलीप साहू, खेल किशोर चौधरी,आनंद पलिया, दादुवीर पटेल,संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशिवराम उइके, नीलेश व्यास,कन्हैयालाल अहिरवार,सुमित पटेल,छोटेलाल वाकसे, गनपत चौधरी,मुकेश अहिरवार,हेमंत,प्रीतम चंदेल,भगवान दास अहिरवार, कलीराम अहिरवार, एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित हुए।