भोपाल। कलेक्टर कार्यालय सभागृह में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में अपर कलेक्टर उमराव मरावी ने शहरी क्षेत्र के 58 आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा मौके पर ही हल हो सकने वाली समस्याओं का निराकरण कराया। अपर कलेक्टर मरावी ने आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करने तथा मानवीय आधार पर निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। पंचायत निर्वाचन की आचरण संहिता के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों की सुनवाई वर्तमान में स्थगित रखी गई है।
जन सुनवाई में आये 58 आवेदन
दिसंबर 08, 2021
Tags