मुंबई। भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी के दौरान कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने आर. अश्विन को अपना छठा शिकार बनाया। इसके बाद एक मजेदार वाकया देखने को मिला। एजाज की गेंद पर अश्विन क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन उन्हें लगा कि विकेटकीपर टॉम ब्लंडल और गेंदबाज कैच की अपील कर रहा है। अश्विन ने पीछे देखे बिना DRS ले लिया था। बाद में जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो वे बोल्ड आउट थे। यह देखने के बाद अश्विन पवेलियन लौट गए। उनका इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2017 में सौम्य सरकार कर चुके हैं ऐसा 2017 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में सौम्य सरकार भी असेला गुणारत्ने की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। अंपायर ने सौम्य सरकार को पवेलियन जाने का इशारा किया, लेकिन सरकार क्लीन बोल्ड होने के बाद भी DRS के लिए अपील करने लगे थे।