Type Here to Get Search Results !

दूसरी पारी में टीम इंडिया 69/0, कुल बढ़त 332 रन; पहली पारी में न्यूजीलैंड 62 पर ढेर

मुंबई। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 69 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम फिलहाल 332 रनों से आगे हैं। मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले टीम इंडिया को पहली पारी में 325 पर ढेर करने के बाद न्यूजीलैंड भी मात्र 62 के स्कोर पर सिमट गई थी। शुभमन गिल को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसी कारण वह दूसरी पारी में ओपनिंग पर नहीं आए। उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करने के लिए आए।