Type Here to Get Search Results !

शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेंगी शहनाज गिल? मेकर्स ने किया एक्ट्रेस को अप्रोच

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' टीआरपी की लिस्ट में अपना नाम बनाने में पीछे नजर आ रहा है। इस लिए शो के मेकर्स ने अब शहनाज गिल को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में अप्रोच किया है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई अनाउंसमेंट या कन्फर्मेशन नहीं है। 'बिग बॉस 13' की दूसरी रनरअप रहीं शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और उनको हर कोई पसंद करता है, इसलिए मेकर्स का मानना है कि उनकी शो में एंट्री से शो की टीआरपी में बढ़ोतरी आएगी। बता दें 'बिग बॉस 13' को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था।

रिपोर्ट की मानें तो शहनाज गिल को शो के लिए अप्रोच किया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज लाइमलाइट से दूर हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी कुछ खास एक्टिव नजर नहीं आती हैं। शहनाज को फिल्म 'हौसला रख' के प्रमोशन के दौरान स्पॉट किया गया था। इस फिल्म को ऑडियंस से खूब प्यार मिला है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी शहनाज गिल काफी कम एक्टिव रही थीं।