Type Here to Get Search Results !

महिला कर्मचारी ने सर्जिकल दुकान का जर्रा-जर्रा बिखरा दिया

दवा बाजार में उपद्रव मचा रही महिला को पुलिस ने काबू किया

भोपाल। सर्जिकल सामान बेचने वाली दुकान पर काम करने वाली महिला कर्मचारी ने ड्रिप स्टैंड से दुकान का जर्रा-जर्रा बिखरा दिया। महिला इसी दुकान पर सालों से काम रही थी, जिसको दुकान से लाखों का सामान गायब होने पर दुकान संचालक ने नौकरी से हटा दिया था। इससे महिला बिफर गई और जमकर तोड़फोड़ की, जिसको काबू करने के लिए महिला पुलिस बुलानी पड़ी। 

इस बारे में सर्जिकल सामान बेचने वाली दुकान हास्पिटलज सेल्स के संचालक विनोद दुआ ने बताया कि उनके 

यहां कई सालों से शाहजहांनाबाद निवासी हुस्ना खातिजा काम कर रही थी। बीते दिन कुछ कीमती सामान अलमारियों से गायब होने पर पूछा तो हुस्ना ने कहा कि उसको नहीं पता, जबकि दुकान पर सिर्फ वहीं रहती है। ऐसे में दुकान संचालक ने रात को दुकान बंद करने के बाद महिला को उसको पूरा वेतन देने के साथ ही कहा कि अब वह कल से काम पर नहीं आए। इस पर हुस्ना भड़क गई और गालियां देते हुए दुकान में रखा ड्रिप स्टैंड से पूरी दुकान में तोड़-फोड़ करते हुए गालियां बकती रही। हंगामा सुनकर पड़ोसी वैक्सीन हाउस संचालक वीरेंद्र जैन पहुंचे और हनुमानगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने तक किसी तरह महिला को काबू किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

दवाबाजार में सुरक्षा की चिंता

तोड़-फोड़ की घटना के बाद दवा व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बारे में वर्धमान ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ का कहना है कि वर्षों काम करने वालों पर दुकानदार भरोसा करते हैं और उनके हवाले लाखों का कारोबार रहता है। ऐसे में किसी कर्मचारी के ही ऐसे बर्ताव से चिंता है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।