Type Here to Get Search Results !

पद्मश्री डॉ. कपिल तिवारी ने किया हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ

भोपाल। नेशनल हैंडलूम एक्सपो 2021-22 का शुभारंभ  भोपाल हाट में पद्मश्री डॉ. कपिल तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया एवं खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने किया।

हैण्डलूम एक्सपो 26 दिसंबर से 9 जनवरी 2022 तक चलेगा, जो सैलानियों के लिये दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। यहाँ विभिन्न 15 राज्य की सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी। इसमें मध्यप्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक एवं दक्षिण भारत के बुनकर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न स्टाल पर देश के राज्यों के उत्पाद मौजूद है। हैण्डलूम एक्सपो संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगमभोपाल और भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में हो रहा है। इसमें नियमित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होगी। प्रथम दिवस दक्षिण शैली के नृत्य की प्रस्तुति हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.