Type Here to Get Search Results !

अपेक्स बैंक के एमडी तिवारी ने लिया वीआरएस, नए एमडी के लिए अरविंद सेंगर का नाम चर्चाओं में

भोपाल। अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक प्रेम सागर तिवारी ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले ली है, जबकि उनका कार्यकाल अभी दो साल और बाकी हैं। इसके साथ ही अपेक्स बैंक के अगले एमडी के लिए कयास लगाए जाने लगे हैं।  

इस बारे में एमडी तिवारी ने पीपुल्स समाचार को बताया कि पारिवारिक कारणों से वीआरएस आवेदन दिया है, जोकि अभी वरिष्ठ स्तर पर विचारण में रखा गया है, लेकिन पारिवारिक कारणों का हवाला देकर दिए गए वीआरएस आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा। तिवारी के अनुसार उनकी पत्नी की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अलावा उनके बेटे का विधि विश्वविद्यालय से पासआउट होने के बाद प्रैक्टिस के लिए जबलपुर शिफ्ट होना है। हालांकि तिवारी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक था। 

दावेदारों के लिए नाबार्ड की गाइडलाइन 

एपेक्स बैंक के नए एमडी के लिए सरगर्म नामों के बीच ही नाबार्ड की गाइड लाइन के अनुसार विचार होने लगा है। बैंक के शीर्ष पदों के लिए चयनित होने वाले अधिकारियों पर किसी प्रकार का वित्तीय आरोप नहीं होना चाहिए, साथ ही कार्यकाल भी एक साल शेष नहीं होना चाहिए। 

शासन स्तर पर तय होगा

वीआरएस के लिए एक माह पहले नोटिस देना होता है, जिसके तहत पीएस तिवारी का वीआरएस आया है। इसको शासन स्तर पर प्रेषित कर दिया गया है, वहीं से निर्णय होगा। 

             नरेशपाल कुमार, आयुक्त, सहकारिता