Type Here to Get Search Results !

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के कार्यालय में तालाबंदी

निर्वाचन संबंधी विवाद के बाद जीएडी ने दिए निर्देश

भोपाल। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के निर्वाचन को लेकर उपजे विवाद के बाद गुरुवार को जीएडी के निर्देश पर संघ के कार्यालय में तालाबंदी कर दी गई। दूसरी ओर, पंजीयक फर्म्स एंड सोसायटी ने निर्वाचन संबंधी विवाद की जांच शुरू करते हुए सुभाष वर्मा और आशीष सोनी से जानकारी मांगी है।

इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वल्लभ भवन के सुरक्षा अधिकारी को जारी निर्देश में कहा गया है कि संघ के निर्वाचन को लेकर विवाद की स्थिति को देखते हुए संघ कार्यालय के लिए आवंटित कार्यालय को तत्काल अपने अधिकार में लें। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी ने संघ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इसके साथ ही कर्मचारियों को इस बारे में सूचना भी दे दी गई। 

रजिस्ट्रार ने शुरू की जांच

संघ के निर्वाचन को लेकर रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संजय सीठा ने सुभाष वर्मा और आशीष सोनी को नोटिस देकर निर्वाचन संबंधी जानकारी मांगी है। इसमें निर्वाचन अधिकारी की तैनाती, मतदाता सूची, आय-व्यय आदि की जानकारी मांगी गई है। 

तीन दिन में होनी है जांच

रजिस्ट्रार के निर्देश पर तीन में दिन में जांच करके प्रतिवेदन देना है। इसके लिए सुभाष वर्मा और आशीष सोनी को नोटिस देकर संपूर्ण रिकॉर्ड मांगा गया है, ताकि परीक्षण करके जांच प्रतिवेदन तैयार हो सके। 

        संजय सीठा, जांच अधिकारी