नई दिल्ली। हाल ही में विवादास्पद और तथाकथित स्वयंभू भगवान् नित्यानंद स्वामी के एक अनुयायी फेसबुक पेज "Kailasa's The Avatar Clicks" के अनुसार ऐसी सूचना दी गई है कि स्वामी के "कैलासा" राष्ट्र को सयुंक्त राष्ट्र (United Nations) में बतौर एक सदस्य राष्ट्र के रूप में स्वीकार कर लिया गया है | इस फेसबुक पेज ने संयुक्त राष्ट्र में "कैलासा" राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि की एक तस्वीर और एक वीडियो लिंक साझा करी है, जिसमे उस प्रतिनिधि ने अपने विचार सयुंक्त राष्ट्र के मंच पर रखे हैं|
बता दें कि साल 2010 में नित्यानंद काफी विवादित रहे थे। उन पर एक एक्ट्रेस के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाए जाने के आरोप लगे थे। भारत के विवादित धर्मगुरुओं की सूची में बाबा नित्यानंद स्वामी का नाम प्रमुखता से आता है। पुलिस का मानना है कि शायद नित्यानंद 2018 के आख़िरी महीनों में भारत छोड़कर भाग गया | नित्यानंद का पासपोर्ट सितंबर 2018 में एक्सपायर हो गया था | उसने इसे रीन्यू करवाने की अपील की थी, मगर वो ख़ारिज़ हो गई थी | ऐसे में सोचने वाली बात ये है कि बिना पासपोर्ट के वो देश छोड़कर कैसे भाग पाया? ऐसी अटकलें लगाई गईं कि वो नेपाल के रास्ते विदेश भागा | कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वो त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो में है | मगर विदेश मंत्रालय का कहना था कि इस बारे में उनके पास कोई औपचारिक जानकारी नहीं है | 